Site icon Khabribox

उत्तराखंड: धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, एक घायल

उधमसिंह नगर: बाजपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारे से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली काशीपुर के एक गुरुद्वारे जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर खाई में पलट गई जिसमें गुरुद्वारे का कारसेवक घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

कोसी पुल से पहले हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक बाजपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारे से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली काशीपुर उत्तराखंड के एक गुरुद्वारे जा रही थी। ट्रैक्टर-ट्राली गुरमुख कोसी पुल से पहले मोड़ पर बेकाबू हो गई और खाई में जा पलटी।दुर्घटना में कारसेवक बलदेव सिंह निवासी सिंहखेड़ा काशीपुर घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने घायल कारसेवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version