Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: केदारनाथ से फाटा आ रहा हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 07 लोगों की मौत की पुष्टि, मृतकों की जारी हुई लिस्ट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज रविवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

हेलीकॉप्टर हुआ दुघर्टनाग्रस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि जानकारी प्राप्त हुई कि गौरीकुंड से लगभग 05 किमी ऊपर पैदल गौरी माई खर्क नामक स्थान पर हेलीकाप्टर क्रैश हुआ। जो केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था। हादसे का कारण खराब मौसम बताया जा रहा है। हादसे का शिकार हुआ यह हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था‌।
मृतकों की पहचान

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जिनके नाम भी सामने‌ आए‌ है। जिसमे
🔸🔸कैप्टेन राजबीर सिंह चौहान -पायलट (जयपुर)
🔸🔸 विक्रम रावत बीकेटीसी निवासी रासी ऊखीमठ
🔸🔸विनोद देवी निवासी उत्तरप्रदेश उम्र 66
🔸🔸तृष्टि सिंह उत्तरप्रदेश उम्र 19 वर्ष
🔸🔸राजकुमार सुरेश जायसवाल निवासी गुजरात उम्र 41 वर्ष
🔸🔸 श्रद्धा राजकुमार राजकुमार जायसवाल निवासी महाराष्ट्र
🔸🔸 काशी निवासी महाराष्ट्र बालिका उम्र 02 वर्ष

Exit mobile version