Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुखद हादसा: उत्तरकाशी में क्रैश हुआ हैलीकॉप्टर, 05 लोगों के मौत की सूचना, 02 गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक हेलीकॉप्टर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। जिसमे पांच लोगों की मौत हो गई।

हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बड़ा विमान हादसा आज गुरूवार को सुबह नौ बजे के आसपास उत्तरकाशी में गंगनानी के पास हुआ है। इस हेलीकॉप्टर ने देहरादून से उड़ान भरी थी, जो गंगनानी से आगे नाग मंदिर के क्रैश हो गया। जो तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा था। गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की। सूचना पर घटनास्थल के लिए आपदा प्रबंधन QRT, 108 एंबुलेंस वाहन, तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी, राजस्व टीम रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोग सवार थे। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सवार चार यात्री मुंबई और दो आंध्रप्रदेश के बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version