Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हुआ हादसा, पहाड़ी से गिरा मलबा व भारी पत्थर, 03 यात्रियों के निकाले शव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश के आसार हैं। वहीं केदारनाथ से एक दुखद खबर सामने आई है।

मलबे में दबे लोग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज रविवार सुबहज्ञपहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने लगे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा कन्ट्रोल रूम को रविवार सुबह 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से यात्रियों के दबने की सूचना मिली। जिसके बाद यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी, जिसमें एनडीआरएफ, डीडीआर, वाईएमएफ प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में लग गई।

तीन लोगों की मौत

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में तीन युवकों की मौत की सूचना है। रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों को निकाल लिया गया है। जबकि एक अन्य घायल को भी निकाला गया है, जिसका उपचार किया जा रहा है। बचाव अभियान जारी है।

Exit mobile version