Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुखद हादसा: अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, तीन की मौत, एक घायल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के श्रीनगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां दुगड्डा से अमरोली गांव को जा रहे बोलेरो मैक्स वाहन यूके 07 टीबी 0350 बुधवार को शाम लगभग चार बजे दुगड्डा से लगभग आठ किमी दूर डोबलिया काटल पर अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में बैठे तीन यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक घायल 29 वर्षीय अमरोली गांव निवासी मनोज को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतको की पहचान न्यूली गांव निवासी 36 वर्षीय पंकज, अमरोली गांव निवासी 40 वर्षीय रमेश लाल और अमरोली निवासी ही 31 वर्षीय गणेश मियां के रूप में हुई है।

Exit mobile version