Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: ततैयों के हमले से बेटे को बचाने की जद्दोजहद में पिता- पुत्र की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी जिले के जौनपुर क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है।

ततैयों के हमले में पिता पुत्र की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुनेटा गांव में रहने वाले 47 साल के सुंदर लाल अपने 8 साल के बेटे अभिषेक के साथ रविवार को अपने पालतू जानवरों को चराने के लिए जंगल गए थे। तभी उन पर जर्मन ततैयों (वेस्पुली जर्मेनिका) ने हमला कर दिया। ततैयों के हमले पर बेटा चिल्लाने लगा। जिस पर पिता ने बेटे को नीचे लिटा दिया और खुद ऊपर लेट कर उसे छिपाया। पर अफसोस ततैयों के हमले में पिता की मौत हो गई और वह अपने बेटे को भी नहीं बचा सका।

गांव में पसरा मातम

इस घटना की जानकारी होने पर पिता पुत्र को उप जिला चिकित्सालय लंढोर मसूरी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद बेटे अभिषेक को रविवार शाम तक घर भेज दिया। जबकि सुंदर लाल का इलाज चलता रहा। वहीं घर जाने के बाद अभिषेक की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सोमवार सुबह सुंदर लाल ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version