Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पंतनगर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में दुखद हादसा, बीटेक छात्र ने किया सुसाइड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में बीटेक के एक छात्र ने हॉस्टल में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जांच कर रही पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के पंतनगर विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सोमवार को बीटेक के एक छात्र कमरे में फंदे से झूलता पाया गया। उसकी आज परीक्षा भी थी। मृतक की पहचान अक्षत सैनी, निवासी रुड़की के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोज की तरह साथी छात्र नाश्ते के लिए उसे बुलाने पहुंचे। लेकिन कमरे का दरवाजा काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जब दरवाजा तोड़कर देखा गया तो छात्र पंखे से लटका था। तुरंत शव को नीचे उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पंतनगर थाना प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस को फिलहाल किसी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version