Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुखद: पहाड़ी से गिरा आईटीबीपी जवान, मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुनस्यारी में मिलम में आईटीबीपी के एक जवान की पहाड़ी से गिरने से मौत हो गई।

पहाड़ी से गिरा जवान

मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम लगभग 5 बजे खच्चरों से सामान छोड़कर मिलम से आते हुए कांस्टेबल त्रिमोहन सिंह पुत्र बाबूलाल सिंह, 35 निवासी ग्राम पोस्ट अटरहट तहसील चितला ज़िला बांदा उत्तर प्रदेश मैन सिंह टाप से लीलम की ओर आते समय चट्टान से गिर गए। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक को खाई से निकालकर आज यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

Exit mobile version