Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हुए देवभूमि के लाल हजारी सिंह, शोक की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। देवभूमि का एक और लाल असम के मणिपुर में देशसेवा के दौरान शहीद हो गया।

सीएम ने जताया शोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मणिपुर में दुश्मनों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान टिहरी गढ़वाल के हजारी सिंह शहीद हो गए। वह जनपद टिहरी के देवप्रयाग के निवासी थे। मणिपुर में सेना के एक अभियान के दौरान शहीद हो गये। इस घटना की सूचना से उत्तराखंड में शोक की लहर है। आज दोपहर 12 बजे उन्हें सैन्य सम्मान के साथ पूर्णानंद घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हजारी सिंह के शहीद पर होने पर शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version