Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: मेजर प्रणव नेगी लेह में ड्यूटी के दौरान हुए शहीद, शोक की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून जिले के भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी मेजर प्रणव नेगी शहीद हो गये हैं। जो मूल रूप से थाती डांगर गांव कीर्तिनगर टिहरी के रहने वाले थे।

लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हुए मेजर

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह सेना मुख्यालय से मेजर प्रणव के परिजनों को सूचना मिली। बताया कि स्वास्थ्य खराब होने से वह शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार मेजर प्रणव नेगी (36) 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी के बेटे हैं। जो लेह में ड्यूटी पर थे।‌ शहीद मेजर तीन भाई-बहनों सबसे बड़े थे। तीन साल पहले ही मेजर की शादी हुई थी। उनका डेढ़ साल का एक बेटा है। उनके निधन पर परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version