Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुखद: सियाचिन में तैनात पहाड़ का लाल नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

​उत्तराखंड: दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर में सरहदों की रक्षा करते हुए उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश के लिए न्योछावर हो गया।

क्षेत्र में शोक की लहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काशीपुर निवासी और 16वीं गढ़वाल राइफल्स की ‘बी’ कंपनी में तैनात नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत (शहीद) जिंदगी की जंग हार गए। जिस पर गुरुवार को ढेलापुर घाट पर पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। जानकारी के मुताबिक सियाचिन में माइनस डिग्री तापमान और अत्यधिक ठंड के प्रभाव के कारण नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत के मस्तिष्क में रक्त का थक्का (ब्लड क्लॉट) जम गया था। तबीयत गंभीर होने पर सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें तुरंत कमांड अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। पिछले दो महीनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।  गुरूवार को ढेलापुर घाट पर 16वीं गढ़वाल राइफल्स और स्टेशन हेडक्वार्टर के फ्यूनरल गार्ड ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर अंतिम विदाई दी।
​

Exit mobile version