Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा..दो की मौत, चालक घायल

उत्तराखंड से जुड़ी एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास आज सुबह करीब पांच बजे दर्दनाक हादसा हो गया। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खांकरा में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया है।

घायल चालक को अस्पताल में कराया भर्ती

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। कार जखोली से श्रीनगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान खांकरा के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version