Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुखद: ग्रामीण की लाठी से पीट पीटकर हत्या, आरोपी हुआ फरार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। शक्तिफार्म के तिलियापुर में एक व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी।

व्यक्ति की हत्या से फैली सनसनी

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तिलियापुर निवासी अमित आर्य (40) पुत्र मदन लाल के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमित शुक्रवार की सायं से घर नहीं आया। शनिवार की सुबह परिजन अमृत को खोजने निकले तो गांव के एक गौशाला के पास लहुलुहान शव बरामद हुआ। पास ही खून से लथपथ डंडा पड़ा हुआ था। परिजनों ने पुलिसा को बताया कि गौशाला में काम करने वाले व्यक्ति के साथ था। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति कों खोजने गयी तो वह फरार हो चुका था।

आरोपी की तलाश जारी

जिसके बाद शनिवार की सुबह सीओ ओमप्रकाश शर्मा, कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर सबूत एकत्रित किये। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version