Site icon Khabribox

हादसे का शिकार हुई उत्तराखंड परिवहन निगम की बस, खाई की ओर लटकने से अटकी 16 सवारियों की सांसें

नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर एक बस अचानक खाई की ओर लटक गयी। जिससे हड़कंप मच गया। गनीमत रहीं कि बाल बाल हादसा बचा।

सवारियों की अटकी सांसे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल सोमवार दोपहर को नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस जब नैनीताल से गोपेश्वर जा रही थी, तो खेती इंटर कालेज के समीप अचानक फिसलकर उसका पहिया सड़क से बाहर निकल गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर खाई की ओर लटक गई। बस में 16 सवारियां थी। हालांकि चालक की सूझ बूझ से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर निकाला गया।

Exit mobile version