Site icon Khabribox

उत्तराखंड परिवहन निगम की कायाकल्प की तैयारी: 140 इलेक्ट्रिक बसों के साथ जुड़ेंगी 50 मिनी बसें

उत्तराखंड: प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की कवायद तेज कर दी है।

दिए जरूरी निर्देश

इस संबंध में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बीते सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस बैठक में परिवहन मंत्री ने पहाड़ी और दुर्गम मार्गों पर कनेक्टिविटी सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही निगम के बेड़े में 50 नई मिनी बसें शामिल की जाएंगी, जिनका संचालन विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को सुगम यात्रा की सुविधा मिल सकेगी।


​केंद्र से मिलेंगी इतनी इलेक्ट्रिक बसें

​इस संबंध में परिवहन मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से जल्द ही 140 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन बसों के सुचारू संचालन हेतु चार्जिंग नेटवर्क का दायरा बढ़ाया जाए। इसके साथ ही, टिकट बुकिंग को और अधिक सरल बनाने के लिए इसे कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version