Site icon Khabribox

उत्तराखंड: परिवहन विभाग की पहल, टूटे संकेतक चिह्न, रिफ्लेक्टर, पैराफिट व क्रैश बैरियर को कराया जाएगा ठीक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड में सड़क सुरक्षा को बनाए रखने के लिए संकेतक, रिफ्लेक्टर व क्रैश बैरियर टूट गए हैं। जिससे सड़क पर सफर करना खतरनाक हो रहा है।

क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 31 अक्टूबर तक डेडलाइन तय

जिसके चलते अब परिवहन विभाग सड़कों को सुरक्षित करने की दिशा में कदम उठा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए परिवहन विभाग अब सुरक्षित यातायात की तैयारी में जुट गया है। परिवहन विभाग ने सभी मार्गों को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें यह भी देखा जा रहा है कि सड़कों पर कहां-कहां सड़क संकेतक चिह्न, रिफ्लेक्टर, पैराफिट व क्रैश बैरियर टूटे हुए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे स्थानों को प्राथमिकता से लेते हुए इन्हें ठीक कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। साथ ही इनकी विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद सड़क सुरक्षा निधि से इन्हें ठीक कराया जाएगा। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने के लिए 31 अक्टूबर तक डेडलाइन तय की हैं।

Exit mobile version