Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकारी राशन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, अल्मोड़ा के चालक की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के हरिपुर-क्वानू-मीनास मोटर मार्ग पर एक दुखद हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

चालक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह  हादसा गुरूवार को हुआ। सड़क का पुश्ता बैठने से सरकारी राशन से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया। ट्रक के नीचे दबने से अल्मोड़ा निवासी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के जैती गांव निवासी त्रिलोक सिंह (40) पुत्र देव सिंह के रूप में हुई है।

Exit mobile version