Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां पहिए में पंक्चर लगाते समय फटा ट्रक का टायर, युवक की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में ट्रक के टायर का पंक्चर बना रहा युवक टायर फटने से गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में ही परिजन घायल को लेकर काशीपुर अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

मौत की खबर से परिजनों में मचा कोहराम

केलाखेड़ा के फिदानगर निवासी फारूख (16) इकबाल सोमवार को अपने घर के बाहर स्थित टायर पंक्चर की दुकान में ट्रक के टायर का पंक्चर लगा रहा था कि टायर में हवा का प्रेशर अधिक होने के कारण टायर तेज धमाके के साथ फट गया और पंक्चर ला रहा फारूख करीब 5 फिट दूर जा गिरा। धमाके के आवाज सुन पहुंचे परिजन आनन फानन में ही गंभीर घायल हुए फारूख को उपचार के लिये काशीपुर अस्पताल लेकर गये लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में ही जैसे मौत की खबर पहुंची वहां भी मातम छा गया।

तहरीर मिलने पर की जाएगी कार्रवाई

वहीं केलाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि ट्रक का टायर फटने से एक युवक की मौत हुई है लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर आने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version