Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां माहौल ख़राब करने की कोशिश, जाने पूरा मामला


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां रूद्रपुर में चुनाव से पहले माहौल ख़राब करने की नीयत से असमाजिक तत्वों ने गौवंश की हत्या कर मुख्य मार्ग के पास फेंक दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे लोग-

जानकारी के अनुसार रविंद्र नगर-आवास विकास मुख्य मार्ग स्थित खाली पड़े भूखंड पर सोमवार की सुबह दो गौवंश के शव कटे मिले। इधर कुछ ही देर बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने मौक़े पर पहुँचकर पुलिस के ख़िलाफ नारेबाज़ी की। भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का कांग्रेसियों से विवाद भी हो गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए मौक़े पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है।

Exit mobile version