Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 690 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक मौके से फरार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के किच्छा में पुलिस ने 690 ग्राम अवैध चरस के साथ बाइक पर सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

आरोपियों के पास से 690 ग्राम चरस बरामद

बीते सोमवार सांय पुलिस बंडीया चौराहे पर चैकिंग कर रही थी। तभी बिना नम्बर प्लेट की एक बाइक लालकुंआ की तरफ से आती दिखाई दी। उस पर तीन युवक सवार थे। पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया। लेकिन बाइक सवार वापस भागने लगे। पुलिस ने बाइक रोक कर दो सवारों को हिरासत में ले लिया। जबकि तीसरा भागने में कामयाब हो गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 690 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों ने अपना नाम नानक राम पुत्र टीका राम निवासी वार्ड 6 बंडिया भट्टा किच्छा, अभिषेक कोली उर्फ अबिया पुत्र महावीर कोली निवासी वार्ड 6 बंडिया भट्टा किच्छा और भागने वाले आरोपी का नाम वरुण पुत्र मोहन लाल निवासी बंडीया किच्छा बताया।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

आरोपियों ने बताया कि वह लालकुआं से चरस खरीद कर किच्छा में बेचने ला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version