Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता, इन इवेंट्स में दमखम दिखाएंगे 800 से अधिक खिलाड़ी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। जु-जित्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वाधान में दो दिवसीय उत्तराखंड राज्य स्तरीय जु-जित्सु प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका आयोजन इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में किया जाएगा। जो 29-30 नवंबर तक आयोजित होगा। इसमें राज्य के लगभग 800 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिसमें खिलाड़ी जु-जित्सु खेल की नेवाजा, फाइटिंग एवं डूओ शो इवेंट्स में अपना दमखम दिखाएंगे। साथ ही बताया कि प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी दिसंबर माह में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गौलापार हल्द्वानी में आयोजित होने जा रही सब जूनियर, कैडेट, जूनियर नेशनल जु-जित्सु चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।

Exit mobile version