Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पॉप फ्रांसिस के निधन पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक, आज आधे झूके रहेंगे राष्ट्रीय ध्वज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। रोमन कैथोलिक चर्च के प्रथम लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस का बीते सोमवार को 88 साल की उम्र में निधन हुआ है।

राजकीय शोक घोषित

उनके निधन पर उत्तराखंड में दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर आज 23 अप्रैल तक राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया। इसके तहत सरकारी संस्थानों, प्रतिष्ठानों में पूरे दिन राष्ट्रीय ध्वज झुके रहेंगे।साथ ही प्रदेश में कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा।

Exit mobile version