Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर आई दो विदेशी महिला पर्यटक, हुई लापता, तलाशी अभियान जारी

Oplus_131072

उत्तराखंड से जुडी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में चौखंबा-थ्री ट्रैकिंग पर दो विदेशी महिला पर्यटक गई थी। जो अब लापता बताई गई है।

दो विदेशी महिला पर्यटक फंसे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश नागरिक फायजने मान्नेरस (27) व यूएसए नागरिक मिचेल थेरेसा देवोरोक (23) इंडियन काउंट ट्रेनिंग एसोसिएशन से अनुमति लेकर चौखंबा ट्रैकिंग पर गए थे। जिनकी अभी लोकेशन भी नहीं मिल रही है। शुक्रवार को वायु सेना के दो हेलीकॉप्टरों ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनकी लोकेशन नहीं मिल पाई। आज शनिवार को सर्च अभियान चलाया गया है।

तलाशी अभियान जारी

बीते तीन अक्तूबर शाम को चौखंबा पर वह चढ़ाई कर रहें थे। इस दौरान उनका सामान व अन्य उपकरण बैग सहित खाई में गिर गए और वह बर्फ से ढके चौखंबा पवर्त पर फंस गए।बताया है कि पास 11 सितंबर से 18 अक्तूबर तक की अनुमति है। 

Exit mobile version