Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रत्येक जिले में बनेंगे दो आदर्श गांव, सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए होंगे यह कार्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की तर्ज पर प्रत्येक जिले में दो आदर्श गांव बनेंगे।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन गांवों में समग्र विकास व आजीविका संवर्द्धन की योजनाओं को प्रभावी तरीके लागू करने में विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम धामी ने प्रत्येक जिले में बनाए जाने वाले आदर्श गांव में कृषि, बागवानी, पशुपालन, मौनपालन, दुग्ध विकास, मशरूम उत्पादन के साथ ही समग्र सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए एकीकृत प्रयास करने के निर्देश दिए।

Exit mobile version