Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहाँ सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, अन्य 3 लोग घायल


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँहै डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

सड़क हादसे में दो की मौत-

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकवारी चौक के पास स्तिथ काली मंदिर के समीप प्रातः 4 बजे एक तेज रफ्तार स्कार्पियो कार टकरा गई। जिसमें स्कार्पियो में सवार टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवती खुशी और ट्रक ड्राइवर जसपुर निवासी मोहम्मद यासीन की मौके पर ही मौत हो गई है। वही स्कार्पियो में सवार अन्य तीन व्‍यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बताया जा रहा है कि वाहन से बीयर की कई बोतलें भी मिली हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।

Exit mobile version