Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां 2.45 ग्राम स्मैक व 239 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत दिनांक 14/12/2021 को जनपद चम्पावत के थाना
टनकपुर व पाटी क्षेत्रान्तर्गत  टनकपुर पुलिस टीमो द्वारा 2.45 ग्राम स्मैक व 239 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर 01 मोटर साइकिल सीज की गई।

2.45 ग्राम स्मैक बरामद

जिसमें थाना टनकपुर क्षेत्र अन्तर्गत स्टोन क्रेशर तिराहा टनकपुर से मोटरसाइकिल संख्या- म2प 9632 में अभियुक्त विक्की गुप्ता पुत्र प्रभु गुप्ता, उम्र -21 वर्ष, निवासी मोहल्ला बल्लव नगर कालोनी, पीलीभित उत्तरप्रदेश, हाल कटान, थाना जीपरगा, जिला कंचनपुर, नेपाल के कब्जे से 2.45 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

शराब पिलाते हुए 239 पव्वे भरे व 01 पव्वा आधा भरा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

और थाना पाटी क्षेत्र अंतर्गत अभियुक्त प्रताप सिंह पुत्र हिम्मत सिंह, उम्र 52 वर्ष निवासी कोटना, थाना पाटी, चंपावत को अपनी दुकान में लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते हुए 239 पव्वे भरे व 01 पव्वा आधा भरा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 सुधाकर जोशी थानाध्यक्ष पाटी, म0उ0नि0 बबिता थाना टनकपुर, कानि0 हरीश सिंह, कानि0 वीरेन्द्र सिंह  शामिल रहे ।

Exit mobile version