Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबाल टीम में उत्तराखंड की दो खिलाड़ियों का विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन

खेल जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने आईबीएसए विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। चैंपियनशिप 14 से 21 अगस्त 2023 तक बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में आयोजित की जाएगी। यह पहली बार होगा, जब भारत फुटबॉल टीम के साथ एक पैरा महिला टीम भी मैदान में उतारेगा।

टीम में उत्तराखंड से दो खिलाड़ी शैफाली रावत और अक्षरा राणा भी शामिल

भारतीय ब्लाइंड फुटबाल महासंघ ने दस साल के प्रयास के बाद यह उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच सुनील जे मैथ्यू ने गामा फुटबाल ग्राउंड, कोच्चि, केरल में आयोजित विदाई समारोह में भारतीय टीम की घोषणा की।वेणु राजामोनी आईएफएस ने समारोह की अध्यक्षता की और लेखिका और बुकर पुरस्कार विजेता अरुंधति रॉय ने उद्घाटन किया। मलयालम फिल्म स्टार सिजॉय वर्गीस ने भारतीय महिला फुटबॉलर अक्षरा राणा के साथ भारतीय टीम की जर्सी लॉन्च की। भारतीय टीम 12 अगस्त को केरल के कोच्चि से यूनाइटेड किंगडम के लिए उड़ान भरेगी।

भारतीय टीम यह खिलाड़ी हैं शामिल

आशा चौधरी और ठाकरदा निरमाबेन (गुजरात) दीपाली कांबले और कोमल गायकवाड़ (महाराष्ट्र) प्रतिमा घोष और संगीता मेत्या (पश्चिम बंगाल) शेफाली रावत और अक्षरा राणा (उत्तराखंड), गोलकीपर, कंचन पटेल (मध्य प्रदेश) और अपर्णा एडाथोडाथिल (केरल)

Exit mobile version