Site icon Khabribox

उत्तराखंड: दुकान में चोरी करने वाले दो चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, माल बरामद

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के किच्छा में पुलभट्टा पुलिस ने दुकान में चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दुकान से उड़ाएं यह सामान

मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को खालिद मियां पुत्र केशर मियां निवासी वार्ड 19 सिरौली ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी रिलायंस पंप के निकट इलेक्टिक बेल्डिंग मशीन की दुकान है। चोरों ने दुकान की दीवार काट कर दुकान के अंदर रखे रेती, हथौडा. प्लास, छेनी, चाबी, व्हील पाना, प्लग पाना, कटर, लोहे के पाईप आदि चुरा लिए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी नदीम उर्फ जूली पुत्र रहीश निवासी नई बस्ती वार्ड 13 किच्छा और जिशान उर्फ पपीता पुत्र उस्मान निवासी वार्ड 20 इन्द्रानगर सिरौलीकला को चोरी के माल समेत गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद किया है।

Exit mobile version