Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां 49 नशीले इंजेक्शनों के साथ दो युवक गिरफ्तार

यहां पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपीयों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

चेकिंग के दौरान दो युवक गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर रविवार की देर शाम रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। जहां चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 15 डाईजोफार्म, 26 न्यूरोकाईन, 8 फन्टाफाईम आदि अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम दीपक सक्सेना पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी कोसी रोड रामनगर काशीपुर व दूसरे ने रविंद्र अरोरा पुत्र राम शेर अरोरा निवासी गुलरघाटी रामनगर बताया।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से विद्वान न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई धीरेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुकेश कुमार, महेंद्र डंगवाल शामिल रहे।

Exit mobile version