Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां 2.67 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

टनकपुर में पुलिस ने 2.67 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत कॉलोनी से स्मैक बरामद:

एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत रविवार को पुलिस ने मनिहारगोठ से सौरव वर्मा (18) पुत्र दिनेश चंद्र वर्मा और सागर गुप्ता (21) पुत्र श्याम बाबू गुप्ता निवासी कर्मचारी कालोनी के कब्जे से कुल 2.67 ग्राम स्मैक बरामद की है।

मुकदमा दर्ज:

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम:

पुलिस टीम में जितेंद्र सिंह बिष्ट, कैलाश राम, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Exit mobile version