Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UBSE Result 2026: जल्द खत्म होगा उत्तराखंड बोर्ड के छात्रों का इंतजार, 24 अप्रैल को जारी होगा परिणाम





उत्तराखंड: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है।


बोर्ड परीक्षा का परिणाम


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। जिसमें बोर्ड अप्रैल के आखिरी हफ्ते में नतीजों की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल हाईस्कूल के 1,12,266 और इंटरमीडिएट के 1,02,986 यानी कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की तारीख और समय तय कर दिया गया है। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षाओं का रिजल्ट 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट: ubse.uk.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

Exit mobile version