Site icon Khabribox

उत्तराखंड: राज्य में इस दिन लागू हो सकता है UCC कानून, यूसीसी नियमावली को मिली मंजूरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इसी माह से उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जा सकता है।

जनवरी में हो सकता है लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल सोमवार को उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें यूसीसी नियमावली पर मुहर लगा दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई कैबिनेट बैठक में UCC नियमों को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही अब यह कानून उत्तराखंड में लागू हो‌ जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दे दिए है कि सरकार इस महीने यूसीसी को अधिसूचित करेगी। इस संबंध में UCC नियमों को मंजूरी देने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। जहां समान नागरिक संहिता कानून लागू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि यह 26 जनवरी को लागू हो सकता है। इस दिन गणतंत्र दिवस है। हालांकि अभी तक यूसीसी की अधिसूचना की तारीख पर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version