Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में अगले हफ्ते लागू हो जाएगा UCC

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अगले हफ्ते से समान नागरिक संहिता लागू होने जा रहा है। इसका ऐलान हो सकता है।

अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समान नागरिक संहिता देश के सभी नागरिकों पर लागू होगा। इस कानून के लागू होने से विवाह, तलाक, विरासत गोद लेने समेत अन्य व्यक्तिगत मामलों से निपटने में सभी को एक जैसा कानून मानना होगा, फिर चाहे वह व्यक्ति किसी भी धर्म या समुदाय का हो। सुत्रों के मुताबिक रंजना देसाई के नेतृत्व में बनी समिति अगले एक या दो दिन में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिपोर्ट सौंप सकती हैं। इसे लेकर राज्य में विधानसभा का सत्र बुलाने की तैयारी भी की जा रही है। इसके साथ ही पहाड़ी राज्य यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन जाएगा।

Exit mobile version