जरूरी खबर सामने आई है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के तहत छात्र-छात्राओं का कौशल विकास भी बेहद जरूरी है।
इतने काॅलेज शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) एनईपी सारथी कार्यक्रम चला रहा है। जिसके तहत आयोग ने शुक्रवार को नई सूची जारी की है। स्टूडेंट्स एंबेसडर फार एकेडमिक रिफार्म्स इन ट्रांसफोर्मिंग हायर एजुकेशन इन इंडिया (सारथी) कार्यक्रम के तहत आयोग ने देशभर के 402 संस्थानों की सूची जारी की है। राज्यवार विश्वविद्यालयों और काॅलेजों से मनोनीत करीब 2374 विद्यार्थियों को एनईपी सारथी बनाया गया है। इसमें प्रदेश से 73 छात्रों को शामिल किया गया है। इस सूची में उत्तराखंड के 10 विश्वविद्यालय शामिल हैं। जिनमें एक-एक केंद्रीय, डीम्ड टू बी और राज्य विश्वविद्यालय है। जबकि सात निजी विश्वविद्यालयों व विद्यार्थियों के नाम और एक निजी काॅलेज है।