Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKMSSB ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड किए जारी, यहां से करें डाउनलोड


उत्तराखंड: उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

देखें वेबसाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन उम्मीदवारों ने विज्ञापन संख्या 12/2025-26 के तहत इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ukmssb.org के माध्यम से परीक्षा के लिए अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।


​587 पदों पर होगी भर्ती

​इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 587 नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में सफलतापूर्वक चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति उत्तराखंड सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जाएगी।‌ UKMSSB द्वारा नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 और 26 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

Exit mobile version