Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC का अलर्ट: सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहें अभ्यर्थी, होगी यह कार्यवाही

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने परीक्षाओं और उनके परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया है।

जारी की विज्ञप्ति

जिस पर आयोग ने अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए स्पष्ट किया है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी को ही प्रमाणिक माना जाए। आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परीक्षाओं और परिणामों को लेकर लगातार भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इन गलत सूचनाओं से न केवल अभ्यर्थियों के मन में भ्रम पैदा हो रहा है, बल्कि इससे आयोग की छवि भी धूमिल हो रही है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी बहकावे में न आएं। विभिन्न परीक्षाओं, जारी होने वाले परीक्षा परिणामों और नई भर्तियों के विज्ञापनों के संबंध में केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों को सचेत करते हुए आयोग ने कहा है कि यदि भविष्य में किसी भी परीक्षा को लेकर किसी भी व्यक्ति द्वारा गलत तथ्य प्रसारित किए जाते हैं, तो आयोग उनके विरुद्ध वैधानिक (कानूनी) कार्यवाही अमल में लाएगा।

Exit mobile version