उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वधान में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की लिखित परीक्षा-2023 आयोजित हुई।
परीक्षा का आयोजन
जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों की कंप्यूटर और टंकण परीक्षाएं आयोजित हो रही है। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो गई है। जो 6 मार्च तक चलेगी। यह परीक्षा ज्ञानोदय लैब, आयोग भवन में आयोजित की जा रही है। परीक्षा में नकल रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र के 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू है।