Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने सहायक वन संरक्षक व वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का घोषित किया परिणाम, 215 अभ्यर्थी सफल

​उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने ‘सहायक वन संरक्षक, लॉगिंग अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा-2025’ की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

परिणाम घोषित

जानकारी के अनुसार आज 17 अगस्त 2026 को जारी इस परिणाम के तहत कुल 215 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार परीक्षा के लिए औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। यह मुख्य (लिखित) परीक्षा 24 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियों के अंक और कट-ऑफ मार्क्स अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

देखें वेबसाइट

सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, स्थायी निवास और आरक्षण संबंधी मूल अभिलेखों का सत्यापन 07 सितंबर से 09 सितंबर 2026 तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाएगा। साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) की तिथियों के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट www.psc.uk.gov.in

Exit mobile version