Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा के तहत इतने पदों के लिए मांगे आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 के तहत आवेदन मांगे हैं।

इतने पदों पर भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर अभ्यर्थियों से आठ पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से आयोग की अधिकृत वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है।

देखें आवेदन तिथि

इसके लिए अभ्यर्थी अंतिम तिथि पांच जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन/परिवर्तन करने की तिथि 11 से 21 जून निर्धारित की गई है।

Exit mobile version