Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC की ओर से इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें चेक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा-2024 का आयोजन दिनांक 13 व 14 सितम्बर, 2025 को हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगरों के परीक्षा केन्द्रों पर किया जाएगा।

प्रवेश पत्र जारी

उक्त परीक्षा हेतु औपबन्धिक रुप से अर्ह अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र दिनाँक 29 अगस्त 2025 से आयोग की वेबसाईट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit Card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

Exit mobile version