Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने जारी किया उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का साक्षात्कार कार्यक्रम, यहां देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

कार्यक्रम जारी

आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के मुख्य परिणाम में कुल 406 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे, जिनका अभिलेख सत्यापन 18 मई 2026 से 21 मई 2026 तक संपन्न हुआ। सत्यापन के उपरांत, प्रथम चरण में 328 पात्र अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की प्रक्रिया 27 जुलाई 2026 से शुरू की जा रही है।


​साक्षात्कार की तिथि

साक्षात्कार 27 जुलाई 2026 से शुरू होकर 03 सितंबर 2026 तक चलेंगे। जिसमें प्रथम चरण में कुल 328 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। शेष अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा (सत्यापन) अभी जारी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, उनका साक्षात्कार कार्यक्रम अलग से घोषित किया जाएगा।‌ आयोग ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Exit mobile version