Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा का चयन परिणाम पदवार श्रेष्ठताक्रम में किया जारी, यहां देखें नामों की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से विज्ञापन सं०-A-5/DR/S.I. /E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी, 2024 द्वारा गृह विभाग के अंतर्गत उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), अग्निशमन द्वितीय अधिकारी एवं गुल्मनायक पुरुष (पीएसी/आईआरबी) परीक्षा-2024 के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था।

चयन परिणाम जारी

विज्ञापन के क्रम में शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) एवं गुल्मनायक पुरुष (पीएसी/आईआरबी) पदों हेतु लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा दिनांक 12.01.2025 को आयोजित की गयी। तद्क्रम में अभिलेख सत्यापन सूची दिनांक 14.05.2025 को जारी की गयी। उपरोक्त के क्रम में अभ्यर्थियों द्वारा पदों हेतु प्रस्तुत की गयी वरीयता एवं लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता (Merit) सूची के आधार पर उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना) (पुरुष/महिला) एवं गुल्मनायक (पुरूष) (पीएसी/आईआरबी) पदों का चयन परिणाम पदवार श्रेष्ठताक्रम में निम्नवत् घोषित किया गया है।

Exit mobile version