Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने किया अलर्ट, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से बचें अभ्यर्थी


उत्तराखंड: उत्तराखंड में UKPSC ने परीक्षाओं और परिणामों को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों से अभ्यर्थियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

किया अलर्ट

जिस पर आयोग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी गलत जानकारियां फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आयोग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले कुछ समय से फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भर्ती परीक्षाओं को लेकर गलत और तथ्यहीन जानकारियां प्रसारित की जा रही हैं। इससे न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि आयोग की छवि भी धूमिल हो रही है। आयोग ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर परीक्षाओं को लेकर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने वाले तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version