Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC: प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियां घोषित, जानें कब से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड



उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) विषयवार मुख्य लिखित परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।

परीक्षा का आयोजन

आयोग द्वारा गणित और जीव विज्ञान विषयों की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा की तिथियों के साथ-साथ प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।‌ आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षाएं दो सत्रों में आयोजित की जाएंगी।
• ​प्रथम सत्र: प्रातः 09:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक
• ​द्वितीय सत्र: अपराह्न 02:00 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक


​देखें वेबसाइट

​अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in अथवा ukpsc.net.in से निम्नलिखित तिथियों के अनुसार अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

क्र.सं.विषयपरीक्षा की तिथिएडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रारम्भिक तिथि
1.गणित (Mathematics)05 जुलाई, 202620 जून, 2026
2.जीव विज्ञान (Biology)12 जुलाई, 202627 जून, 2026
Exit mobile version