उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य व महिला शाखा) परीक्षा-2025 को लेकर एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति जारी की है।
विज्ञप्ति जारी
जिसमें आयोग के सचिव अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में स्थगित की गईं कुछ परीक्षाओं को जून या जुलाई माह में दोबारा आयोजित करने की तैयारी है, जबकि बाकी परीक्षाएं अपने निर्धारित कैलेंडर के अनुसार ही आयोजित होंगी। आयोग ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से पूर्व में स्थगित की गईं निम्नलिखित परीक्षाओं का पुनः आयोजन माह जून या जुलाई, 2026 में किया जाना प्रस्तावित है।
• प्रवक्ता – भौतिक शास्त्र (Physics): यह परीक्षा पहले 09 मई, 2026 (शनिवार) को होनी थी।
• प्रवक्ता – नागरिक शास्त्र (Civics): यह परीक्षा पहले 10 मई, 2026 (रविवार) को निर्धारित थी।
दी यह जानकारी
आयोग के मुताबिक, इन दोनों विषयों की नवीन और सटीक परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही एक पृथक विज्ञप्ति के माध्यम से कर दी जाएगी। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि आगामी दिनों में होने वाले अन्य विषयों के पेपर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार निर्धारित तिथियों पर ही ये परीक्षाएं संपन्न होंगी।
• प्रवक्ता – हिंदी: 30 मई, 2026 (शनिवार) को अपने तय समय पर होगी।
• प्रवक्ता – इतिहास: 31 मई, 2026 (रविवार) को अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल पर ही आयोजित की जाएगी।