Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 के कट ऑफ मार्क्स जारी, नायब तहसीलदार के लिए अनारक्षित वर्ग का कट ऑफ इतना

​उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल)/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 (लोअर पीसीएस) के अंतर्गत साक्षात्कार परीक्षा हेतु कट ऑफ मार्क्स तथा अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों के पदवार एवं श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं।

कट ऑफ मार्क्स जारी

जिसमें आयोग द्वारा यह कट ऑफ अंक 25 सितंबर, 2026 को आधिकारिक रूप से जारी किए गए। आयोग द्वारा जारी समेकित पदों (नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं खांडसारी निरीक्षक) के साक्षात्कार हेतु कट ऑफ मार्क्स इस प्रकार रहे हैं।
• ​अनारक्षित (UR): 282 अंक
• ​अनारक्षित (उत्तराखंड महिला): 282 अंक
• ​आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 288 अंक
• ​अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 282 अंक
• ​अनुसूचित जाति (SC): 252 अंक
• ​अनुसूचित जनजाति (ST): 263 अंक
• ​पूर्व सैनिक: 275 अंक
​

Exit mobile version