Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC: स्थगित हुई प्रवक्ता भौतिक शास्त्र और नागरिक शास्त्र की मुख्य परीक्षा की नई तिथियां घोषित, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य और महिला शाखा) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

दी यह जानकारी

आयोग ने पूर्व में स्थगित की गई भौतिक शास्त्र (Physics) और नागरिक शास्त्र (Civic Studies) विषयों की मुख्य लिखित (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा का नया शेड्यूल घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि पूर्व में 9 मई और 10 मई 2026 को होने वाली इन परीक्षाओं को 4 मई को जारी एक आदेश के तहत स्थगित कर दिया गया था।‌ आयोग के उपसचिव डॉ० प्रशान्त द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रवक्ता (भौतिक शास्त्र) की मुख्य परीक्षा अब 18 जून 2026 (गुरुवार) को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा दो सत्रों में होगी।
• ​प्रथम सत्र: प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
• ​द्वितीय सत्र: अपराह्न (दोपहर) 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
• विज्ञप्ति में यह भी जानकारी दी गई है कि प्रवक्ता (नागरिक शास्त्र) की स्थगित हुई मुख्य परीक्षा का पुनर्आयोजन अगले महीने 18 जुलाई, 2026 को कराया जाना प्रस्तावित है।


​इतने जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

​इस परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी 8 जून 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version