Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC PCS मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 का विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

परीक्षा का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक हरिद्वार और हल्द्वानी के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी: सुबह 9:00 से 12:00 बजे और दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक।
तारीख: 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक (रोजाना 2 पेपर)
समय: सुबह 9:00 बजे और दोपहर 2:00 बजे
• ​27 अप्रैल: हिन्दी और निबंध
• ​28 अप्रैल: GS पेपर 1 और GS पेपर 2
• ​29 अप्रैल: GS पेपर 3 और GS पेपर 4
• ​30 अप्रैल: उत्तराखंड स्पेशल (दो पेपर)

एडमिट कार्ड

परीक्षार्थी अपना प्रवेश-पत्र 11 अप्रैल, 2026 (शनिवार) से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। डाक द्वारा कोई प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा।

Exit mobile version