Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया यह फैसला

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने यह निर्णय नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा चार दिसंबर को पारित आदेश के बाद लिया है। आयोग द्वारा 7 मई 2025 को जारी विज्ञापन के मुताबिक 6 दिसंबर से 9 दिसंबर 2025 तक प्रस्तावित मुख्य परीक्षा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

Exit mobile version