Site icon Khabribox

उत्तराखंड: UKPSC ने इस परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी किया, देखें वेबसाइट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए हैं।

09 दिसंबर को मुख्य परीक्षा का आयोजन

इस संबंध में आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश परीक्षा-2022 के सापेक्ष मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक एवं प्रायोगिक परीक्षा) का आयोजन पांच से नौ दिसंबर-2023 तक परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जायेगा।

देखें वेबसाइट

इस परीक्षा के लिए औपबन्धिक रूप से योग अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Exit mobile version